{"_id":"61fc16c9979d93264a00f314","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6787014126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधी समाज ने महापंचायत कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधी समाज ने महापंचायत कर जताया विरोध
विज्ञापन
राठ के बीएनवी डिग्री कालेज में महापंचायत करते लोधी समाज के लोग
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। चरखारी विधानसभा से सपा ने लोधी समाज से कनकुआ गांव निवासी अजेंद्र लोधी को प्रत्याशी बनाया था। नामांकन के बाद उनका टिकट काट रामजीवन यादव को प्रत्याशी बना दिया। लोधी समाज ने महापंचायत कर विरोध जताया।
अजेंद्र लोधी का टिकट कटने से लोधी समाज के कुछ लोग आक्रोशित हैं। इसको लेकर समाज से जुड़े लोग पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को बीएनवी डिग्री कॉलेज स्थित स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर प्रदर्शन कर सपा प्रत्याशियों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को लोधी समाज ने समाधि स्थल पर महापंचायत की। जिसमें अजेंद्र लोधी को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मान्यता देने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो सपा को बुंदेलखंड में लोधी समाज की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
महापंचायत में जयपाल सिंह, देवकरन राजपूत, रूप सिंह रिहुंटा, अमन सिंह लोधी, करन सिंह, रविंद्र राजपूत, अर्जुन सिंह, मदनपाल सिंह, जयपाल राजपूत, शिवरतन सिंह, नारायण राजपूत सहित लोधी समाज से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।