{"_id":"61fc14ab350559597a263047","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp678699796","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो लाख 92 हजार रुपये पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दो लाख 92 हजार रुपये पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोडर गाड़ी से 2 लाख 92 हजार पकडे़। जांच में किसानों के बिक्री रसीद दिखाने पर उन्हें नकदी लौटा दी।
गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे निगरानी टीम प्रभारी कुलदीप कुमार के साथ उप निरीक्षक अजब सिंह व अभिलाख सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मुस्करा-महोबा सीमा मार्ग पर ऐझी गांव के पास बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी महोबा की ओर से आ रही लोडर गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमें से उतरे लोगों के साथ पास से 2,92,000 बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि गोपाल, इदरीश, देव सिंह, संतोष कुमार निवासी लोदीपुरा थाना जलालपुर, राजकुमार, जयकिशन निषाद निवासी बिलगांव मूंगफली की फसल महोबा मंडी में बेचकर वापस घर जा रहे थे। गाड़ी से उतरे किसानों ने बताया कि महोबा मंडी में अच्छा भाव मिलने से बेचने जाते हैं। बताया कि महोबा के व्यापारी माल खरीदने के बाद पैसा नकद देते हैं। जिसके चलते किसान अपनी-अपनी रकम रसीद के साथ मंडी से लेकर अपने घर वापस जा रहे थे।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसानों की नकदी का सत्यापन कर उन्हें पैसा वापस दे दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने मुस्करा महोबा सीमा पर ऐझी गांव में लगे बैरियर का निरीक्षण किया।