{"_id":"61f051f501281830a35bb7ea","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6772758198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले की सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मवईजार गांव निवासी रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने अभी कुछ महीने पहले ही सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राम प्रकाश वन विभाग में एसडीओ के पद पर से दो साल पूर्व ही वह रिटायर हुए हैं। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति शुरू कर दी। माना जाता है प्रजापति बिरादरी का अच्छा खासा मतदाता हैं। सपा पिछले 2017 व वर्ष 2019 में हुए विधानसभा के उप चुनाव में पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति के बेटे मनोज कुमार को चुनाव लड़ा चुकी है। लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे।
अठारह वर्ष में हुई थी शादी
सपा प्रत्याशी का जन्म अगस्त 1961 में हुआ था। जून 1979 में आरती देवी से इनकी शादी हुई थी। अठारह वर्ष की उम्र में ही ये विवाहित हो गए थे। पिता इनके वन विभाग में कार्यरत थे। हाल ही में इन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर 61 वर्ष की उम्र में पहली बार एमएलए का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।