फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिलाई शपथ

Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व अन्य अधिकार - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वर्चुअल रूप से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र ने कहा कि देशहित में अपना अमूल्य मत देकर देश के विकास में महती भूमिका निभाने का यही अवसर लोकतंत्र में हर नागरिक को मिला है। एडीएम न्यायिक डॉ.नागेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। हमें किसी भी प्रलोभन में न आकर देशहित में वोट देना चाहिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, सीएमओ एके रावत सहित सभी विभागों के व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के मां गौरा महाविद्यालय के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्र अंकित यादव, वरुण तिवारी, ऋषभ तिवारी, गौरव सविता, ऋतिक, राहुल, रावेंद्र, सुपेंद्र के साथ प्रवक्ता डॉ.दयाराम गौतम, आरडी निषाद, केशव प्रजापति, नंद किशोर, शुभम दक्ष आदि शामिल रहे। प्राचार्य डॉ.एसके पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने शपथ दिलाई। आचार्य कमलकांत मिश्र ने प्रतियोगिताएं कराईं। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवेंद्र, भाषण में सुमित कुशवाहा, मेहंदी में अपूर्वा सिंह, गीत गायन में श्रृष्टि सिंह तथा रंगोली में आशा द्विवेदी व निबंध में शिवांगी कुशवाहा ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए
मौदहा संवाद के अनुसार तहसील परिसर में मतदाता दिवस पर कर्मियों व मौजूद अन्य लोगों ने मतदाता दिवस पर चुनाव आयोग से भेजे गए अभिलेख को पढ़कर शपथ ली। जिसमें कहा गया है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। गहरौली संवाद के अनुसार स्व.पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में शपथ समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य लोकेंद्र नाथ पांडे ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी इं.मनीष द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को इस पर्व का महत्व बताया। डॉ.कपिल द्विवेदी, आकाशदीप मिश्रा, डॉ. दिलीप गुप्ता, शैलेंद्र राजपूत, प्रदीप सोनी, मनोज द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, लोकेंद्र यादव, गिरिजानंदन पाठक, अजय प्रताप तिवारी, रामसहोदर, अनूप दीक्षित, चंद्रकांत शुक्ला, हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।

वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने पुलिस कर्मियों को निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान कराने में अहम भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। विकासखंड कार्यालय में एडीओ पंचायत मनफूल पाल ने वर्चुअल माध्यम से पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मियों, प्रधानों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed