{"_id":"61eaf84270990347be057e72","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6765981100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के बस स्टैंड के पास ओवरलोड बालू भरा ट्रक खराब हो जाने से कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लग गया। इधर-उधर से वाहन निकालन के चक्कर में हालात और भी खराब हो गए। लोगों का दोपहिया वाहन निकालना भी दूभर होने लगा। जाम में एंबुलेंस व रोडवेज बसे भी फंसी नजर आई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर मिलाकर करीब सात किमी. तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने आडे़ तिरछे वाहनों को हटवाकर रास्ता बनाया, इसके बाद ही करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म हो सका।
शुक्रवार को सुबह कस्बे के बस स्टैंड में ओवरलोड बालू भरा ट्रक खराब होने आवागमन बाधित हो गया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रकों व बसों ने भी खराब ट्रक के पास आड़ी-तिरछी कतारें लगा दी। देखते ही मौके पर जाम की स्थिति बन गई। दो पहिया व चार पहिया वाहनों को भी जहां से जितनी भी जगह मिली वे उसी से निकलने लगे। इससे हाईवे पर दोनों ओर करीब सात किमी. लंबा जाम लग गया। जिसमें फंसे वाहन रेंगते रहे।
सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटवाना शुरू किया। इसके बाद कहीं जाकर दोनों ओर से रास्ता बना और जाम खुल सका। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि खराब ट्रक को हटवाने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है। फिलहाल हाईवे पर दोनों ओर से ट्रकों व बसों का आवागमन चालू करा दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों कस्बे को जाम से निजात दिलाने के लिए आईजी के.सत्यनारायण ने नगर का भ्रमण कर यातायात सुधार के निर्देश पुलिस को दिए थे।