फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

भाजपा का एक बार फिर मनीषा अनुरागी पर दांव

Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक मनीषा अनुरागी - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले की दोनों विधानसभाओं में भाजपा ने राठ विधानसभा से वर्तमान विधायक मनीषा अनुरागी पर दोबारा दांव लगाया है। वहीं, हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर किसी की घोषणा नहीं की है। इससे टिकट की दौड़ में लगे नेताओं की सांसें थमी हैं।
विज्ञापन

आजादी से लेकर वर्ष 2017 तक भाजपा राठ विधानसभा में जीत से वंचित थी। 2017 में पार्टी ने मनीषा अनुरागी को प्रत्याशी बनाया गया। मनीषा भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कराकर पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रहीं। मनीषा के नाम पहली महिला विधायक बनने का भी गौरव जाता है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रहे गयादीन अनुरागी को 104643 मतों से मात दी थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वालों में वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं।
विज्ञापन

परास्नातक की पढ़ाई कर चुकीं मनीषा के पति लेखराम अनुरागी वन विभाग में अधिकारी हैं। पति की राजनीतिक इच्छा पूरी करने के लिए पीएचडी की पढ़ाई करते हुए चुनाव में कूदी थीं। विरोधियों को परास्त करते हुए दूसरी बार भाजपा से टिकट पाने में कामयाब हुईं। इधर, हमीरपुर विधानसभा से भाजपा ने अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि बुंदेलखंड की ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। मौजूदा विधायक युवराज सिंह टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। लेकिन पार्टी हाईकमान किसी दूसरे जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में है। फिलहाल टिकट को लेकर अटकलों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों की थमी रहीं सांसें
राठ। सपा द्वारा कांग्रेस से आए पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को प्रत्याशी बनाए जाने की खबरें दिन भर सोशल मीडिया पर चलतीं रहीं। कोई आधिकारिक सूची जारी न होने से सपाइयों में उथल-पुथल मची रही। वहीं, पार्टी से टिकट की चाह रखने वालों की सांसें थमी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed