फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

चाय पिलाकर टटोला तो ‘ठंडा’ मिला अलाव

Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
सरीला में अलाव पर लोगों से जानकारी लेते एसडीएम खालिद अंजुम। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। ठंड बढ़ने के बाद अलाव की व्यवस्था देखने गुरुवार को सड़क पर उतर आए। नेस्ले मार्केट में लोगों संग चाय की चुस्कियां लेते समस्याएं जानीं। अपनत्व पाकर लोगों ने बताया कि अभी तक सीएचसी में अलाव नहीं जला है। एसडीएम सीएचसी पहुंचे, उन्होंने न केवल अलाव जलवाया बल्कि प्रसव कक्ष में जाकर जच्चा-बच्चा को कंबल भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम खालिद अंजुम ने पहले जरिया बस स्टैंड पर जाकर अलाव देखा। उन्होंने अलाव के पास बैठे लोगों का हालचाल लिया। इसके बाद नगर के नेस्ले मार्केट जाकर अलाव देखा। मौजूद लोगों से मास्क लगाए रखने की अपील की। लोगों साथ बैठकर चाय पीते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम के व्यवहार में अपनत्व देखकर लोगों ने बताया कि सीएचसी परिसर में अभी तक अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है। एसडीएम वहां से उठकर सीएचसी पहुंच गए और अलाव जलवाया। इसके बाद प्रसव कक्ष में जाकर महिलाओं को कंबल वितरित किए। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के सभी लेखपालों को गांवों भेजा गया है। उन्हें चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार श्याम नारायण शुक्ला, ईओ दीपालिका यादव, सदर लेखपाल पंकज कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed