{"_id":"61d73a2f046d250a4340e8e1","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp673952774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से दो सैकड़ों बकरियों की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से दो सैकड़ों बकरियों की मौत, हड़कंप
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के हरसुंडी गांव में बकरियों में महामारी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार एक माह में 200 बकरियों की मौत हुई है। दर्जनों बकरियां गंभीर बीमार हैं। डॉक्टरों की टीम गांव न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
हरसुंडी गांव के परमेश्वरी दयाल ने बताया कि उनकी 15 बकरियां मर गईं है। जबकि अन्य बकरियां बीमार हैं। इसी तरह गांव के वीरेंद्र की 17, भरत कुमार की 2, मस्तराम की 20, प्रहलाद की 7, मुनीम यादव की 15, राम जीवन यादव की 2, कल्लू यादव की 2, बाबू की 10, संजय गुप्ता की 4, हल्के यादव की 8, हल्के राजपूत की 10, पप्पू की 12, दिव्या की 4 बकरियों सहित अन्य ग्रामीणों की बकरियों की भी मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों के मुंह में छाले होने के साथ लार गिरने लगती है। इसके बाद बकरियों की मौत हो जाती है। बकरियों की मौत होने से हड़कंप मचा है। दहशत में ग्रामीण औने-पौने दामों पर अपनी बकरियां बेच रहे हैं।
वहीं, पशु चिकित्साधिकारी धगवां उग्रेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पशुओं में फैली बीमारी की जानकारी नहीं है। यदि बकरियों की मौत हो रही है तो टीम भेज कर बीमारी की रोकथाम की जाएगी।