{"_id":"618d6210a3a92561f3750e6e","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp663399058","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार अराजक तत्वों ने हवाई फायरिंग कर तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार अराजक तत्वों ने हवाई फायरिंग कर तोड़फोड़ की
विज्ञापन
सरीला के ममना रोड स्थित पेट्रोल पंप में फायरिंग करते आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के ममना रोड पर निजी पेट्रोल पंप में तीसरी बार अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग कर तोड़फोड़ की है। पंप मालिक रविंद्र सिंह उर्फ रिंकू के घर पर भी हवाई फायरिंग कर जानमाल की धमकी दी गई।
रिंकू ने बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे कस्बा निवासी बंटा उर्फ वीरपाल, दो दोस्तों के साथ पंप पर आए और सेल्समैन रंजीत निवासी दांदौ से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हवाई फायरिंग की तथा पंप के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीडीआर तोड़ दिए। दूसरे सेल्समैन हृदेश के सूचना देने पर वह पेट्रोल पंप पहुंचे। तीनों आरोपी उनके हटवारा मोहल्ला स्थित आवास पर आ धमके और हवाई फायरिंग की। आरोप है कि ये लोग दो बार पहले भी पंप पर उत्पात मचा चुके हैं।
चौकी प्रभारी शरदचंद पटेल ने बताया कि पंप मालिक की तहरीर पर बंटा उर्फ वीरपाल सहित दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास व अनुसूचित जाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)