{"_id":"626d78b0c9c15251585ec1e8","slug":"hamirpur-hatya-arop-hamirpur-news-knp6942193196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के विवाद में हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के विवाद में हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
मृतक श्यामलाल की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ-मुस्करा। मुस्करा थाने के भैंसांय गांव में तीन दिन पहले तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त गांव के ही श्यामलाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने पिता व पुत्रों पर विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
भैंसांय गांव निवासी दयाशंकर अनुरागी ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में अविवाहित छोटे भाई श्यामलाल (33) अकेले रहते थे। वह भी मजदूरी कर अपना पेट पालते थे। 25 अप्रैल को गांव का एक व्यक्ति अपने यहां भूसा डलवाने के काम के लिए साथ ले गया था। आरोप लगाया कि भूसा डालने की मजदूरी न देने पर दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर साथ ले जाने वाले व्यक्ति ने अपने दो बेटों की मदद से श्यामलाल की हत्या कर दी। पड़ोस के दो घरों में शादी कार्यक्रम होने के चलते आरोपी शव को ठिकाने नहीं लगा पाए।
आरोपियों ने श्यामलाल की पहचान छिपाने के लिए चेहरे व हाथ में गुदे नाम के टैटू को किसी पदार्थ के माध्यम से मिटा दिया। इसके बाद शव को गांव के तालाब में फेंक दिया था। शनिवार को परिजनों सीएचसी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बताया कि अंतिम संस्कार के बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्यामलाल दिल्ली में रहता था। अभी कुछ दिनों पहले गांव में जवारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। मां बाप की मौत होने के बाद वह अकेले ही घर में रहता था। अविवाहित होने पर जिस के घर मजदूरी करने जाता था, वहीं शराब पीने के साथ खाना भी खा लेता था। घटना के दिन शिवनंदन के घर खेत से ट्रैक्टर ट्राली के जरिए भूसा लाकर घर में भरा जा रहा था। इस काम में श्यामलाल के साथ चार अन्य लोग लगे थे। रात करीब 12 बजे तक करीब तीन ट्राली भूसा डालने के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि श्यामलाल की मौत के बाद तीन दिन तक शव भूसे में छिपा कर रखा गया। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल ऐसे कुछ तथ्य मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।