फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gram Pradhan nephew died due to drowning in the pond

Hamirpur News: तालाब में डूबने से ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत

Fri, 20 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan nephew died due to drowning in the pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राठ। गल्हिया गांव के ग्राम प्रधान का भतीजा तालाब में नहाते समय गहराई में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक दिल्ली में रह कर मजदूरी करता था।

कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव के प्रधान देवीदीन अहिरवार के भतीजे सुरेश अहिवार (36) शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गांव के कुम्हार गड़ा तालाब में नहाने गए। नहाते समय वह तालाब की गहराई में डूब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। युवक गहराई में समाता चला गया। कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पिता विंदु अहिरवार ने बताया सुरेश दिल्ली में रह कर मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से लौट कर घर आए थे। पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़ कर चलीं गईं थीं। मौत पर मां उर्मिला, पुत्री पूजा (12) पुत्र लोकेश (10) व दीप सिंह (8) का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

एक पखवाड़े पहले इसी तालाब में डूबा था किशोर

7 अक्टूबर को गल्हिया के इसी तालाब में नहाने गए शिवम राजपूत (15) डूब गए थे। परिजन खोजबीन करते रहे पर कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तालाब किनारे कपड़े व चप्पल देख डूबने की आशंका हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला था। शुक्रवार को इसी तालाब में डूबने से सुरेश अहिरवार की मौत हो गई। 14 दिन में तालाब में डूबने से मौत की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed