फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gangleader and his accomplice sentenced to two and a half years

जराखर ग्राम प्रधान ने मवेशियों के लिए दान किया 500 क्विंटल भूसा

Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gangleader and his accomplice sentenced to two and a half years
हमीरपुर। कुम्हारी कला के विकास के लिए कुम्हारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

गोहांड विकासखंड क्षेत्र के जराखर गांव निवासी हरगोविंद, मइयादीन व जगदेव गांव में ही मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करते समय हरगोविंद ने मिट्टी के बर्तन बनाए जाने के लिए मिट्टी निकालने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। जिस पर उन्होंने राठ एसडीएम व तहसीलदार से कुम्हारीकला के पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए।
उधर जराखर प्रधान कमलेश राजपूत ने गोशालाओं के लिए 500 क्विंटल भूसा दान किया। इस पर मंडलायुक्त ने भूसे से भरे ट्रैक्टरों को गोशालाओं के लिए रवाना किया। उन्होंने प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कहा अन्य लोगों के लिए यह अनुकरणीय है। उन्होंने अन्य लोगों से भी भूसा दान की अपील की। जिलाधिकारी डा.चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, सीडीओ विकास व अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3700 क्विंटल भूसा दान में मिला
हमीरपुर। एक अप्रैल से शुरू भूसा महादान कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जनपद में अब तक 3700 क्विंटल भूसा दान में प्राप्त हुआ है। जिसमें राठ विकासखंड में 475 क्विंटल, मौदहा में 135 क्विंटल, सुमेरपुर में 170, सरीला 274, मुस्करा 300, कुरारा 350 व गोहांड 2020 क्विंटल है। भूसा दान में दिन प्रतिदिन लोग आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed