फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire, explosion in leakage cylinder while cooking

Hamirpur News: खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर में लगी आग, धमाका

Tue, 22 Oct 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire, explosion in leakage cylinder while cooking
हमीरपुर। मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले में ईदगाह के पास खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। खाना बना रही महिला अपनी बच्ची को लेकर जान बचाकर भागी। सिलिंडर फटने पर जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

घर में रखा गृहस्थी व डीजे का सामान जलकर राख हो गया। घटना में 20 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरा देवी मोहल्ले में रामबली का मकान है। जिसमें वह कच्ची दीवारों के ऊपर पन्नी का छप्पर डालकर परिवार समेत रहता है।
विज्ञापन

वहीं पीछे उसका बेटा जितेंद्र रहता है। उसके मकान में पन्नी की जगह सीमेंटेड चादर पड़ी थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जितेंद्र की पत्नी खुशबू खाना बना रही थी और उसकी आठ माह की बेटी दिशा वहीं खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लीकेज के चलते सिलिंडर में आग लग गई। तुरंत ही खुशबू समय रहते बच्ची को लेकर घर से बाहर निकल गई। थोड़ी देर बाद ही सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पूरे घर में आग लग गई। समय से दमकल के पहुंचने से आग फैल नहीं सकी।
मौके पर सदर कोतवाल अनूप सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। मोहल्ले वासियों ने आग बुझाने में खासी मदद की। जितेंद्र ने बताया कि वह डीजे और लाइट की बुकिंग करता है। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही। भारत गैस एजेंसी संचालक रवीकांत पुरवार व लेखपाल ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।

गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि रामबली निषाद उनकी एजेंसी के ग्राहक हैं। जो भी घटना की रिपोर्ट लेखपाल द्वारा लगाई जाएगी। उसे वह कंपनी को भेज क्लेम दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed