फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR filed against company, owner, and supervisor in Betwa Bridge accident

Hamirpur News: बेतवा पुल हादसे में कंपनी, मालिक और सुपरवाइजर पर प्राथमिकी

Sat, 30 May 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against company, owner, and supervisor in Betwa Bridge accident
हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे में छह मजदूरों की मौत के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती तौर पर हादसे को तेज आंधी का परिणाम बताया गया था लेकिन देर शाम कुरारा थाने में निर्माण कार्य करा रही कंपनी, उसके मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। हादसे के बाद राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी ने कहा था कि आंधी के कारण स्लैब के कसाव कार्य पर असर पड़ा जिससे निर्माणाधीन हिस्सा ढह गया। हालांकि बाद में मामले में लापरवाही की बात सामने आने लगी।
विज्ञापन



सेतु निगम के उप परियोजना अधिकारी दिलीप कुमार की ओर से कुरारा थाने में निर्माण कार्य कर रही कंपनी मेसर्स द सेल्टर, उसके मालिक विजय प्रताप सिंह निवासी कानपुर और सुपरवाइजर नीतीश सचान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते तीन दिन से एक जिम्मेदार अधिकारी निर्माण स्थल पर नहीं पहुंचा था और पूरा कार्य मजदूरों के भरोसे चल रहा था। लोगों का कहना है कि बियरिंग कसाव का काम बेहद जोखिम भरा होता है, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed