{"_id":"56eafcac4f1c1b4e278b478e","slug":"fed-up-with-the-senate-resignation-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं से आजिज सभासद ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं से आजिज सभासद ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे पर अनशन पर बैठे पालिका के सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। पालिका में व्याप्त अनियमितताओं की जांच दबाने व आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज एक सभासद ने गुरुवार को त्यागपत्र दे दिया। वहीं, इस मामले को लेकर सभासदों का क्रमिक अनशन कलक्ट्रेट में तीसरे दिन भी जारी रहा। सभासदों ने कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती। तब तक अनशन जारी रहेगा।
अनशनकारी सभासद आशुतोष भूषण पाल, देवेंद्रकुमार आदि ने बताया कि पालिका में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ आठ सभासद कलक्ट्रेट गोल चबूतरे पर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। बताया कि आठों सभासदों ने पहले भी शासन व प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
इस मामले को लेकर वह लोग बीते नवंबर माह में भी अनशन कर चुके हैं। तब आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया गया था। इसके बावजूद पालिका में अनियमितताएं समाप्त नहीं हुई हैं। जिस कारण सभासदों को दोबारा क्रमिक अनशन करना पड़ा।
विज्ञापन
सभासद राजकुमार सिंह ने बताया कि वह पालिका में व्याप्त अनियमितता से आहत होकर गुरुवार को पालिका अध्यक्ष विटोल निषाद को त्यागपत्र सौंपा दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष विटोल निषाद ने कहा कि सभासद का इस्तीफा उन्हें मिल गया है। कहा कि वह कल इसे जिलाधिकारी के पास भेजेंगी। अनशनकारी सभासदों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। तब तक अनशन जारी रखेंगे। तीसरे दिन अनशन में सभासद मृगराज सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, राजकुमार, ममता देवी, शीला देवी, शमा परबीन बैठे।