फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer lost 70 thousand in gambling, committed suicide by consuming poison

Hamirpur News: किसान जुए में हार गया 70 हजार, जहर खा दे दी जान

Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer lost 70 thousand in gambling, committed suicide by consuming poison
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सुरहा गांव में बृहस्पतिवार की रात फसल बेचने से मिले 70 हजार रुपये जुए में हारने से आहत किसान ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरहा गांव निवासी जगत सिंह (45) सात बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस बार उसने गेहूं व मटर की फसल बोई थी।
एक सप्ताह पहले उसने बाजार मेंं करीब 70 हजार रुपये की उपज बेची। यह रकम किसान जुए में हार गया। इससे वह परेशान रहने लगा। रात करीब 10 बजे सभी लोग भोजन करके सो गए।
विज्ञापन

तभी जगत सिंह ने जहर खा लिया। शुक्रवार की सुबह उसे अचेत अवस्था में देख परिजनों के होश उड़ गए। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। भाई राजकुमार ने बताया कि जगत सिंह के मकान की छत पड़नी थी। इसके लिए फसल बेची थीं। बाजार से बिल्डिंग सामग्री की बात भी कर आए थे। पता नहीं कब वह जुए के चक्कर में पड़ गए और रकम हार जाने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक की पत्नी राजेशकुमारी, बेटी निधि, बेटे श्यामू और सतीश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed