फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight people injured in road accidents

हाईवे सहित बांदा मार्ग में हुई चार दुर्घटनाओं में आठ घायल

Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार को हाईवे सहित बांदा मार्ग में हुई चार अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पहली घटना नेशनल हाईवे में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मदारपुर निवासी ऑटो चालक लालाराम (36) बाजार में सब्जी उतारकर लौट रहा था चंदपुरवा गेट के समीप कबरई की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से टकरा गया। हादसे में लालाराम गंभीर घायल हो गया। जबकि कार सवार नरोत्तम सिंह उनकी बहन कमला सिंह कार चालक रामबाबू बाल-बाल बच गए। लालाराम को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में खेत से चारा लेकर घर लौट रही टेढ़ा निवासी सहोदरा (52) व सावित्री (50) को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार शिवबदन (36) उसकी पत्नी रानी (30) निवासी बारा थाना चांदपुर जिला फतेहपुर भी घायल हो गए। सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना करीब 1:30 बजे बांदा मार्ग पर हुई। यहां पर बाइक सवार पंधरी निवासी रामेश्वर (40) एवं राकेश (35) को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी उमेश कुमार (35) अपनी पत्नी के साथ बाइक से खेत जा रहा था। बस स्टैंड में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed