फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight goats died in the fire, two were burnt

Hamirpur News: आग में जलकर आठ बकरियां मरी, दो झुलसे

Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eight goats died in the fire, two were burnt
मौदहा। क्षेत्र के परछा गांव में बुधवार देर रात एक घर में आग लग गई। जिससे वहां बंधी आठ बकरियां जलकर मर गईं। वहीं इन्हें बचाने के चक्कर में पिता-पुत्र झुलस गए। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया। पशु चिकित्साधिकारी ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

परछा गांव में महमूद खान पुत्र हकीम खान के डेरा में बुधवार की आधी रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जहां बने एक कच्चे मकान में आठ बकरियां बंधीं थीं। आग के विकराल रूप धारण करने पर कच्चा मकान आग की चपेट में आ गया। वहीं पर दूसरे अन्य कमरे में महमूद खान व उसका बेटा असलम सो रहे थे। बकरियों की आवाज सुनकर जागे और बकरियों को बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन कर संबंधितों को भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed