{"_id":"6a4bef4490c8c9ccd00cbfa3","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-to-death-in-fare-dispute-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-126827-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किराये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की पीटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किराये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की पीटकर की थी हत्या
विज्ञापन
महोबा। शहर के शाहपहाड़ी मार्ग पर 15 दिन पहले नहर पुलिया के पास ई-रिक्शा चालक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। किराये के विवाद में तीन किशोरों ने ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने तीन बाल अपचारी हिरासत में लिए हैं जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।
शहर में 21 जून को अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला फतेहपुर बजरिया के रूप में हुई थी। ओमप्रकाश के बेटे प्रेम सिंह परिहार ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने साक्ष्य जुटाए।
सोमवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में किशोरों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बताया कि किराये के विवाद में हाथापाई हुई थी जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने किशोरों के कब्जे से ओमप्रकाश का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और एक कीपेड मोबाइल फोन बरामद किया। एसपी शशांक सिंह के अनुसार पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश का ई-रिक्शा बुक किया था। मारपीट के दौरान ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई थी।