{"_id":"6967ded5be8bbe206305ea67","slug":"drunk-man-hanged-himself-family-saved-his-life-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-134851-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शराब के नशे में धुत युवक ने फंदा लगाया, परिजनों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शराब के नशे में धुत युवक ने फंदा लगाया, परिजनों ने बचाई जान
Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। शराब के नशे में धुत होकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मुस्करा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उसकी जान बचा ली।
कस्बा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उनका भतीजा मनमोहन (40), पुत्र जयसिंह, शाम को शराब पीकर घर लौटा। नशे की हालत में वह कमरे में घुसा और फंदा लगाकर खुद को लटका लिया। परिजनों को भनक लगते ही उन्होंने उसे तुरंत उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए।
वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार प्रदान कर युवक की जान बचाई। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगश तिवारी ने कहा कि इस मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।