फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM angry seeing the mess in the school

विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM angry seeing the mess in the school
हमीरपुर। सदर विधायक व जिलाधिकारी ने शहर के बीच स्थित परिषदीय विद्यालय सरायं का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई। आसपास के लोगों को खुले में गंदा पानी न बहाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी के साथ गोद लिए विद्यालय सरायं के कन्या व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर छात्रों की संख्या कम मिली। जिलाधिकारी ने बीएसए को विद्यालय में बाउंड्री बनवाए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय के पास सब्जी लगाए दुकानदारों व चारा आदि बेचने वालों को हटाने के निर्देश दिए। सदर विधायक ने बताया कि विद्यालय के कमरे जर्जर हो चुके है। नये भवन का प्रस्ताव रखा गया है। निरीक्षण के दौरान बीएसए कल्पना जायसवाल, प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षिका व प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट
राठ। कुम्हरिया गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका व प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हरिया के प्रधानाध्यापक कमलापत सिंह ने बतायाकि 25 जून को अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। एक शिक्षिका के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटा गया था। जिससे शिक्षिका उनसे रंजिश मान रही थी। मंगलवार दोपहर शिक्षिका ने अकारण गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। वहीं शिक्षिका ने बताया प्रधानाध्यापक पर अभद्रता करने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed