{"_id":"57c473784f1c1b634b2cb682","slug":"difficulties-in-pursuing-plans-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को संचालित करने में आ रहीं कठिनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को संचालित करने में आ रहीं कठिनाइयां
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में बीडीओ को ज्ञापन देने जाते प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान संघ ने मनरेगा सहित राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की योजनाओं में कठिनाई को दूर करने की मांग का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। प्रधान संघ ने तीन दिनों के अंदर समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की है। प्रधान संघ की बैठक कस्बे के प्रकाश लॉज में संघ के संरक्षक अतरैया प्रधान अरुण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शामिल प्रधानों ने बताया कि मनरेगा योजना की गाइडलाइन उनके पास उपलब्ध नहीं है।
इससे कार्य कराने में समस्याएं आ रही हैं और मजदूरों का भुगतान न होने से पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। साथ ही प्रधानों ने 29 फरवरी तक फीड कराए गए राशनकार्डो में राशन जारी किए जाने की बात कही। राज्य वित्त एवं 14वें वित्त के कार्यों की कार्ययोजना फीड कराने के साथ शीघ्र शुरू कराए जाने की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव की अगुवाई में जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विजय शंकर शुक्ला को सौंपा गया।
संघ ने तीन दिनों के अंदर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।खंड विकास अधिकारी ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद अशोक सचान, महामंत्री कुलदीप सिंह गौर, चंद्रप्रकाश यादव, पंकज सिंह, बाबू सिंह यादव, मैना कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, बाबूराम यादव, नयन सिंह, रविशंकर वर्मा, कप्तान सिंह, ममता मिश्रा, मयंक निगम, बाले गुप्ता, निशा सिंह, कमलेश निषाद, चरन सिंह, सुनीता निषाद सहित सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।