{"_id":"6aaec82dbb53d5af47002b46","slug":"dengue-symptoms-found-in-another-teenager-hamirpur-news-c-225-1-sknp1045-128927-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक और किशोर में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक और किशोर में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम एक किशोर में डेंगू के लक्षण मिले। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक डेंगू के चार मरीज मिले चुके हैं। उधर, पालिका प्रशासन की ओर से शहर में अभी तक फॉगिंग न कराए जाने से मच्छरजनित बीमारियां के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
शनिवार को ओपीडी में 704 मरीजों का उपचार किया गया। 50 से अधिक मरीजों के लिए गए ब्लड सैंपलों में से दो में टाइफाइड की पुष्टि हुई। 24 घंटे में मंजू, सपना समेत छह से अधिक मरीजों के बुखार से ग्रसित होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। चरखारी के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर को शुक्रवार को परिजन ने जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने डेंगू के लक्षण होने की बात कही। जिसे वार्ड में भर्ती कराया गया।
इमरजेंसी में तैनात डॉ. यतींद्र पुरवार ने बताया कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। कहा कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है और दवा लेने के बाद भी आराम नहीं है तो जांच अवश्य कराएं। एक सप्ताह पहले तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जो स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास पानी जमा न होने दें। साथ ही साफ-सफाई का ध्यान दें।