{"_id":"6153599c8ebc3e626c1950e2","slug":"dead-hamirpur-duba-hamirpur-news-knp654941380","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रावल नदी में किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रावल नदी में किशोर की डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। महालक्ष्मी पर्व पर महिलाओं के साथ चंद्रावल नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर नदी में बने चेकडैम के पानी के तेज बहाव में बह गया। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किशोर की तलाश की। कुछ देर बाद किशोर को निकालकर कस्बे के सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव निवासी श्यामलाल वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश मंगलवार को महालक्ष्मी का पर्व होने पर अपने परिवार व पड़ोसी महिलाओं के साथ नहाने चंद्रावल नदी के चेकडैम में गया था। जहां डैम के रपटे में काई लगने व बहाव तेज होने के चलते वह पानी में बहकर डूब गया। वहां नहा रहीं महिलाओं ने अखिलेश को बहते देख शोर मचाया।
जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण बचाने के लिए नदी में कूद गए और उसकी तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद अखिलेश मिल गया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अखिलेश को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अखिलेश दो भाइयों व चार बहनों में चौथे नंबर का था।