फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur,pitrapaksha

पितृपक्ष के पहले दिन पितरों को दिया पानी

Mon, 20 Sep 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur,pitrapaksha
मुस्करा/गहरौली। 15 दिनों चलने वाले पितृपक्ष की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन जातकों ने तालाब में स्नान कर जौ, तिल, कुश के साथ पितरों को पानी दिया। इसी के साथ तिथियों के अनुसार श्राद्ध शुरू है। पितृपक्ष अमावस्या को पितरों को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के निकट बिहूंनी स्थित वर्मा नदी में सोमवार सुबह लगभग एक सैकड़ा की तादाद में लोग हाथ में कुश लेकर नदी किनारे जा पहुंचे। वहीं गहरौली में तालाब में स्नान कर पितरों का आह्वान किया। पंडित मंत्र उच्चारण कर पितरों का आह्वान करते नजर आए। ऐसी मान्यता है कुंडली में लगे पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृपक्ष एक अनुकूलतम समय है। जिसमें अपने पितरों की सेवा कर अपनी कुंडली से पितृ दोष को समाप्त किया जाता है। जिससे घर में खुशी के साथ धन धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पं. अनिल महाराज ने बताया अश्विन मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के साथ पूर्णिमा श्राद्ध से पितरों के तर्पण का समय शुरू होता है। जिसमें लोग अपने पूर्वजों को कुश की टहनियों पर विराजमान करके जल तर्पण करते हुए उनका श्राद्ध करते हैं। जिससे पूर्वजों के आशीर्वाद से घर परिवार धन, वैभव से भरा रहे। बताया सोमवार से पूर्ण संत के साथ पितृपक्ष प्रारंभ हुए हैं जो कि 6 अक्टूबर को समाप्त होंगे। इस बीच लोग अपने पूर्वजों की श्राद्ध कर भक्ति भाव से उनकी सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed