{"_id":"621f8ea7baf8a11a2535a981","slug":"cultural-hamirpur-news-knp683427291","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली शिव बरात, खूब नाचे भूत-प्रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली शिव बरात, खूब नाचे भूत-प्रेत
विज्ञापन
शहर के जेल तालाब के पास शंकर भगवान व पार्वती के एक दूसरे को वरमाला पहनाते बच्चों की झांकी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महाशिवरात्रि पर मंगलवार की रात शहर के रमेड़ी अखाड़ा तिराहे के पास शिव बरात निकाली गई। बच्चों ने भगवान शंकर और माता पार्वती के रूप धारण किए। शिव बरात में बराती भूत-प्रेत की वेशभूषा में ढोल नंगाड़े के साथ नाचते चल रहे थे।
रमेड़ी निवासी भाजपा नेता राजीव शुक्ला के आवास से रात नौ बजे शिव बरात निकाली गई। जेल तालाब निवासी रोहित के आवास पर बरात पहुंची। वहां दुल्हन के रूप में पार्वती ने भगवान शंकर को जयमाला पहनाई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शिव मंदिर में देर रात प्रसाद वितरण हुआ। चंदन शुक्ला, महेंद्र सिंह, कन्हैया, आशू मिश्रा, सुमित, संतोष पांचाल, योगेश पांडेय, नीरज शुक्ला, प्रमोद व विवेक गुप्ता मौजूद रहे। शहर के पातालेश्वर मंदिर में भागवत कथा हुई। इसके बाद दो दिवसीय रामलीला हुई।
सरीला। बुधवार को प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर में चूरमा चढ़ाने वालों की भीड़ रही। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुराने अस्पताल परिसर में भजन संध्या, नेस्ले मार्केट में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, गुरुदेव मोहाल में राई नृत्य, मांझखोर मोहाल में नौटंकी का आयोजन हुआ। मंदिर समिति ने दूरदराज से आए हाथी, घोड़ा, डीजे, बैंड, बहरूपिया को भेंट देकर विदाई दी।
विज्ञापन
गहरौली। शिव मंदिरों में हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे एवं घोड़ों के साथ शिव बरात निकाली। दोपहर बाद डढ़ा मोहाल के बाजार मैदान से विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर शिव बरात मंदिर पहुंची। बरात में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, राम-सीता, हनुमान की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत, सचिव शिव मूरत सिंह मौजूद रहे।
भरुआसुमेरपुर। मंगलवार की रात कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि जागरण हुआ। क्षेत्रीय कलाकारों ने शिव महिमा का गुणगान किया। पुराने गुलाब स्टोर के पास कानपुर से आए कलाकारों ने शिवजी के जीवन से ओतप्रोत झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को गुदगुदाया। ग्राम रूरीपारा में जागरण में लोक गायिका विद्या विश्वकर्मा ने शिव महिमा से जुड़े भजन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।