Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ingohata defeated Mavaijar by three wickets.

Hamirpur News: इंगोहटा ने मवईजार को तीन विकेट से हराया

Thu, 19 Nov 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ingohata defeated Mavaijar by three wickets.
हमीरपुर। विधानसभा कप-2027 (महोबा-हमीरपुर) के तहत खेले गए क्रिकेट मुकाबले में इंगोहटा न्याय पंचायत की टीम ने मवईजार न्याय पंचायत को तीन विकेट से शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में इंगोहटा की टीम ने 10.2 ओवर में सात विकेट खोकर 104 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मवईजार न्याय पंचायत की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंगोहटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृष्णकांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दीपेंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अफजल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। आयोजनकर्ता व भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले के दौरान दोनों न्याय पंचायतों के बड़ी संख्या में दर्शक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed