{"_id":"58d953a54f1c1b4d7763e4d9","slug":"youth-hangs-hangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाई फांसी, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने लगाई फांसी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
राठ में पति की मौत पर बिलखती पत्नी कल्पना व महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सैना रोड पर सोमवार की सुबह एक युवक ने पंखे में तौलिया से लटककर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने देखा तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोप है कि युवक का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पति की मौत पर
मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।सैना रोड मोहल्ला निवासी लखन लाल सोनी का 32 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र चार पहिया गाड़ी चलाता था। जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता है। वीरेंद्र के एक लड़का और एक लड़की है। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे वीरेंद्र ने अपने
दोनों बच्चों को तैयार कर घर के बाहर स्कूल जाने के लिए खड़ा कर दिया। पत्नी कल्पना नहाने के लिए चली गई। वीरेंद्र दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में लगे पंखे में तौलिया बांध कर लटक गया। कुछ देर बाद जब पत्नी कल्पना ऊपर गई और पंखे में पति को लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पत्नी के चिल्लाने
विज्ञापन
पर मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि वीरेंद्र का पिता शराब का लती है। यह भी बताया जाता है कि बाप बेटे में विवाद होता रहता था। फिलहाल घटना का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।