{"_id":"5741f2114f1c1b7818690a9e","slug":"young-man-hanging-hammock-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर झूला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर झूला
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 22 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। थानाक्षेत्र सिसोलर के टोला गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस में न देकर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
टोला गांव निवासी ओपी यादव होमगार्ड पद पर तैनात है। इसका बेटा राजू (20) ने बीती रात मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह जब परिजन उठे और उसके कमरे में उसके शव को लटका देखकर हतप्रद रह गए और रोना पीटना शुरूहो गया। परिजनों ने बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सिसोलर से इस मामले में जानकारी लेने पर बताया कि घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। हालांकि इस मामले के संबंध में अन्य व्यक्तियों से जानकारी हुई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन