फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two bike riders, one for truck release, 45 crore to 315 projects and foundation stone

दो बाइक सवारों में हुई भिड़ंत, एक को ट्रक ने रौंदा

Sat, 09 Mar 2019 10:17 PM IST
hamirpur Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 09 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders, one for truck release, 45 crore to 315 projects and foundation stone
घटना स्थल पर लगी राहगीरों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार की शाम हाईवे स्थित बेतवा पुल में ओवरटेक करते समय दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने फतेहपुर निवासी बाइक सवार किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हाईवे में करीब एक घंटा जाम में वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सुमेरपुर कस्बा निवासी अमित कुमार (35) पुत्र रमाशंकर युग चेतना महाविद्यालय सुमेरपुर में प्रवक्ता हैं। शनिवार को वह जीआईसी केंद्र से मूल्यांकन कार्य समाप्त कर घर जा रहे थे। तभी हाईवे स्थित बेतवा पुल में पीछे से सुमेरपुर कस्बे जा रहे बाइक सवार फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के परसेड़ा गांव निवासी वीरा सिंह उर्फ वीरा (40) पुत्र रतीराम बेतवा पुल में बाइक को ओवरटेक करते भिड़ंत हो गई। इस बीच महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी भर ट्रक ने बाइक सवार किसान वीर सिंह उर्फ वीरा को रौंद दिया, जिससे बिना हेलमेट लगाए किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे में करीब एक घंटा बेतवा पुल में जाम लगा रहा। स्थानीय पुलिस ने शव को
विज्ञापन

मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसके कपड़ों में पड़ी पाकेट डायरी से कर परिजनों को फोन से सूचना दी। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार प्रवक्ता को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी अरविंद मिश्रा ने जाम में फंसे वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed