{"_id":"e5ec8da6589fa33232fadeb81357d92b","slug":"three-people-died-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से वृद्ध समेत तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड से वृद्ध समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर व ठंड के चलते शनिवार को हमीरपुर जिले में एक वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुख्यालय से लगे रमेड़ी डंाडा के भोला का डेरा निवासी मनफूल निषाद ने बताया कि पिता बुद्धू मास्टर (70) शनिवार दोपहर करीब एक बजे खेतों की ओर गए थे। वहां से लौटकर आए तो उन्हें ठंड लग गई। आग जलाकर सिंकाई की पर राहत नहीं मिली। सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राठ प्रतिनिधि के अनुसार, रिहुंटा गांव निवासी बालादीन (55) पुत्र रामखिलावन अहिरवार ने इस साल खेत में चने की फसल बोई थी। अन्ना जानवर और वनरोजों से बचाने के लिए वह खेत में जाकर फसल की रखवाली करता था। रविवार सुबह पांच बजे रामखिलावन खेत पर गया। पुत्र मैकू ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके पिता खेत से घर लौटकर आए। कुछ देर बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ और एक उल्टी हुई। जब तक परिजन इलाज के लिए ले जाते दम तोड़ दिया।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चंदपुरवा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह की पत्नी सावित्री देवी (58) शनिवार को खेतों में काम करने गई थी। शाम को वापस आई तो तबियत बिगड़ गई। परिजन रात में ही उसे पीएचसी में लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।