फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road damage , were angry

अतरा गांव की सड़क खराब देख भड़कीं

Tue, 28 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Road damage , were angry

मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी और जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने क्षेत्र के

विज्ञापन
लोहिया ग्राम चिकासी और अतरा गांव में चौपाल लगाई। बिजली-पानी और सड़क की शिकायतों पर जहां निस्तारण का आश्वासन दिया वहीं अतरा गांव का संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने पर नाराजगी जताई। हैंडपंप रिबोर न होने पर जल निगम के अफसरों को डांटा।

सुबह 9.30 बजे कमिश्नर और डीएम गोहांड विकास खंड के चिकासी गांव पहुंचीं। रिहुंटा गांव की प्रधान पुष्पा ने स्कूल का हैंडपंप व सड़क खराब होने की शिकायत की। डीएम ने तत्काल जल निगम को हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए। मंगरौठ प्रधान रमेश सोनी ने 33 केवीए विद्युत पावर स्टेशन निर्माण कराने की मांग उठाई।

प्रधान ने गांव में बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति न होने की शिकायत की। गांव के छत्रपाल ने मनरेगा के तहत गांव में बने नाला की नींव खुदाई कम होने की शिकायत की। डीएम ने डीआरडीओ को जांच के निर्देश दिए। बरौली गांव के ग्रामीणों द्वारा सरकारी ट्यूबवेल लगाने की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए।

चिकासी के धर्मेंद्र दादी ने वन कर्मी द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटान कराने की शिकायत की। इसके बाद कमिशभनर और डीएम ने लोहिया गांव अतरा में चौपाल लगाई। गांव का संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने पर नाराजगी जताई।

चार हैंडपंप रिबोर न होने पर जल निगम के अधिकारियों को डांटा। चौपाल के दौरान गांव के मानिक, विनीता, रामशरण, जयकरन आदि ने आईटीआई सरीला द्वारा कौशल प्रशिक्षण के नाम पर फर्जीबाड़े का आरोप लगाया।

छात्रों ने बताया कि बिना परीक्षा लिए प्रमाण पत्र दे दिया। ट्रेनिंग भी नहीं दी गई। इस पर डीएम ने आईटीआई सरीला के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार को बुलाकर फटकारा। पंचम सिंह ने कहा कि  बीएलओ डुप्लीकेट पहचान पत्र बनाने के लिए 400 रुपये मांगता है। प्रेमचंद्र ने बताया कि वोटर लिस्ट में उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव का बड़ा तालाब सूखा होने पर डीएम ने पानी भराने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले दो कुपोषित बच्चों को बुलाकर वजन देखा। चौपाल के दौरान एसडीएम सरीला रामयश गौतम, ग्राम प्रधान अतरा, बीडीओ, सीओ सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed