{"_id":"0ed6623a08e7edd7c73847e2b8339a77","slug":"ricks-to-avoid-informing-farmers-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बताए मौसम से बचने के गुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों को बताए मौसम से बचने के गुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर कृषक समिति के तत्वावधान में उपसंभाग कृषि
विज्ञापन
प्रसार भवन में गोष्ठी की गई। इसमें बेमौसम बारिश तथा ओले से हो रही क्षति
से बचने के उपाय कृषि वैज्ञानिकों ने बताए। गोष्ठी में मौसम के प्रतिकूल
परिस्थितियों मे मद्देनजर कृषि तथा पशुपालन को सुगम बनाने की रणनीति बनाई
गई।
प्रगतिशील किसान रामसनेही साहू ने उर्द और मूंग की खेती की जानकारी देते हुए उन्नतिशील बीज स्वयं पैदा करने की विधियां बताईं। विजय पांडे ने फसलों को मौसम की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई पशुपालन के माध्यम से पूरी करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि भूमिहीन बकरी पालन कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। चंद्रशेखर कृषक समिति के अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसान समिति की बैठकों में नियमित रूप से आते रहेगे तो कृषि से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।
बैठक में केवीके वैज्ञानिक डॉ. सीके राय, बलराम दादी, कौशल मुखिया, रामरतन प्रजापति, अरविंद राजपूत, शुभकरन सिंह, दामोदर गुप्ता, प्रभूदयाल सहित लगभग आधा सैकड़ा किसान उपस्थित रहे।