{"_id":"6ac7f267a2cfbf7b3805b86a","slug":"car-bus-and-truck-collide-at-shaheed-bhagat-singh-chowk-una-news-c-93-1-ssml1048-208985-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहीद भगत सिंह चौक पर कार, बस और ट्रक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहीद भगत सिंह चौक पर कार, बस और ट्रक भिड़े
Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना के पुराना बस स्टैंड में कार बस ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद
ऊना। शहर के शहीद भगत सिंह चौक पर वीरवार शाम कार, बस और ट्रक की टक्कर के बाद यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है जबकि गाड़ियों को नुकसान हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लाल बत्ती चौक तक पहुंच गई।
शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुआ जाम लगभग एक घंटे तक बना रहा। इस दौरान चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यस्त समय होने के कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम और लंबा होता चला गया। सूचना मिलने पर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस, कार और ट्रक को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन चालकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।