{"_id":"6ac7f3ba5bc7ce0a0f00d54b","slug":"accused-arrested-while-attempting-to-sell-1241-grams-of-heroin-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158370-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12.41 ग्राम हेरोइन बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12.41 ग्राम हेरोइन बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने बुधवार को हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े सुरजीत निवासी नया बाजार भिवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 12.41 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की।
सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अजय कुमार 7 अक्तूबर को टीम के साथ गश्त पर बापोड़ा चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चारा मंडी गेट के सामने एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार तलाशी लेकर आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस ने लोहारू रोड स्थित चारा मंडी गेट के सामने से सुरजीत को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.41 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने की आरोपी गिरफ्तार
लोहारू। डिटेक्टिव स्टाफ ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में आरोपी महिला सोनिया निवासी औरंग नगर को बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस टीम ने 3 जुलाई को नरेश निवासी दिनोद और सुनील निवासी दिनोद को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। दोनों की बाइक को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो 5.46 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बवानीखेड़ा में अभियोग दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे उक्त मादक पदार्थ सोनिया से खरीदकर लाए थे। इसके बाद पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के बाद 7 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया गया। वीरवार को दोबारा न्यायालय में पेश करने पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद