{"_id":"6ac7f33ea2cfbf7b3805b86d","slug":"while-playing-a-game-a-10-year-old-boy-opened-a-link-and-nine-lakh-rupees-vanished-from-the-account-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-192360-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गेम खेलते-खेलते दस साल के बालक ने खोला लिंक, खाते से उड़ गए नौ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गेम खेलते-खेलते दस साल के बालक ने खोला लिंक, खाते से उड़ गए नौ लाख
विज्ञापन
- मोबाइल पर गेम खेल रहा था प्राथमिक स्कूल में शिक्षक का बेटा
- लिंक खोला और ओटीपी पूछकर साइबर अपराधियों ने उड़ा ली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गेम खेलते हुए दस साल के बालक ने अचानक आए लिंक पर क्लिक किया तो पिता के खाते से नौ लाख निकल गए। दरअसल शिक्षक का बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था, इसी बीच साइबर ठगों ने नादान का फायदा उठा लिया। मामले में शिक्षक की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
बिजनौर शहर की इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नौ लाख की साइबर ठगी का आरोप लगाया गया। शिक्षक ने बताया कि उनका दस साल के बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है। कुछ दिन पहले उसने एक गेमिंग एप पर क्लिक किया। क्लिक करते हुए एक ओटीपी आया, फोन करके साइबर ठगों ने उक्त ओटीपी के बारे में मालूम कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये कुल नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
हालांकि इसी बीच उनके बेटे ने मैसेज आने की बात बता दी। शिक्षक ने बताया कि ठगी होने के पांच मिनट के अंतराल में उन्होंने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। जिसके चलते आरोपियों के खातों में पहुंचा पैसा फ्रीज हो गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि राजस्थान में स्थित एक बैंक शाखा में उक्त पैसा गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब रकम के लेन-देन, संबंधित बैंक खाते और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस लगातार लोगों से अनजान व्यक्तियों के कहने पर निवेश न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या खाते में रकम ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह जांच परखने की अपील कर रही है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।