{"_id":"6ac7f346404be8a5db0aa878","slug":"50-suspects-questioned-regarding-the-theft-at-the-palace-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169445-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महल में चोरी के मामले में 50 संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महल में चोरी के मामले में 50 संदिग्धों से पूछताछ
Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
डीह। टेकारी दांदू गांव स्थित टेकारी महल में हुई चोरी का पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब तक करीब 50 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इस बीच महल के राजा अखिलेश्वरी प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को चोरों की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
दो अक्तूबर को चोरों ने टेकारी महल से शिव-पार्वती की अष्टधातु की मूर्ति, चांदी के बर्तन, नकदी समेत करीब 80 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। महल की देखरेख करने वाले बृजेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर डीह थाने में एफआईआर दर्ज है। घटना के खुलासे के लिए डीह पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। टीमें संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रही हैं। महल की कुलदेवी की मूर्ति चोरी होने से मंदिर में पूजा-पाठ को लेकर राज परिवार चिंतित है। राजा अखिलेश्वरी प्रताप सिंह ने लोगों से चोरों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।