फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police raided 350 liters of liquor seized

पुलिस ने छापामार 350 लीटर शराब पकड़ी

Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police raided 350 liters of liquor seized
कोतवाली में देशी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

एटा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिले में पुलिस का चेकिंग अभियान असर दिखाने लगा है। मंगलवार को पुलिस ने करीब साढ़े तीन सौ लीटर देशी शराब के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


 एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर प्रतिदिन दो घंटे का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहर कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने कुछेछा चौकी प्रभारी अनिल यादव, एसआई गोपाल अवस्थी के साथ बड़ागांव में दविश देकर चरन सिंह व अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 210 लीटर शराब, उपकरण व भारी मात्रा में लहन बरामद किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार कोतवाली के एसआई सुरजीत ने शीतलपुर निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर 14 लीटर शराब बरामद की। जरिया पुलिस ने उमरिया निवासी निर्दोष लोधी के कब्जे से पांच लीटर, जलालपुर पुलिस ने निवलीबासा गांव निवासी सुखलाल के कब्जे से 10 लीटर, कोतवाली राठ के अकौना निवासी खिल्लू उर्फ  परमेश्वरीदयाल के पास से पांच लीटर, जरिया के छिमौली निवासी रमा पत्नी सुरेंद्र व सुंदरवती के कब्जे से 12-12  लीटर, बिवांर पुलिस ने मवईजार निवासी रविकरन के पास चार लीटर, सिसोलर के किसवाही निवासी कल्लू के पास से 10 लीटर, ललपुरा के भटपुरवा निवासी कामता प्रसाद के पास से पांच लीटर, कुरारा पुलिस ने हरेहटा निवासी राप्रकाश के पास से 10 लीटर, सुमेरपुर के मुंडेरा निवासी रमदइया पत्नी बदलू के पास 20 लीटर, मौहर गांव निवासी ब्रह्मसंत के पास से 15 लीटर देशी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed