फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Illegal gutkha factory near police station

थाने के पास अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 23 May 2018 11:56 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Wed, 23 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Illegal gutkha factory near police station
मुस्करा कस्बे में अवैध गुटखा बनाने की पकड़ी गई मशीन। - फोटो : amarujala
मुस्करा। खाद्य विभाग की टीम ने थाने से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर एक मकान में छापा मारकर अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी। उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में लाखो रुपये कीमत की सामग्री जब्त कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने हरिओम उर्फ कल्लू गुप्ता पुत्र छकोड़ी लाल के मकान पर छापा मारा। कारोबारी ने कमरे को नहीं खोला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कमरे को सील कर दिया और इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने मौदहा एसडीएम सुरेश कुमार पाल को तत्काल मौके पर भेजा। उन्होंने कमरे का ताला तुड़वाया। कमरे के अंदर गुटखा बनाने की एक मशीन, 16 बोरी निर्मित गुटखा, विभिन्न कंपनियों के पैकिंग के रेपर, 7 बोरी तंबाकू मिश्रित गुटका, आठ बोरी तंबाकू, चार क्विंटल तंबाकू मिश्रित सुपाड़ी व मौके पर तंबाकू में मिलाने वाला जानलेवा केमिकल भी भारी मात्रा में बरामद किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मौके पर फैक्ट्री मालिक की वृद्ध मां ने मकान का दरवाजा खोला। उसके बाद सील किए कमरा का ताला तोड़कर सारा सामान ट्रैक्टर ट्राली से थाना लाया गया। जहां सारा सामान सील किया गया। किसी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया की जिला अभिहित अधिकारी द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। छापेमारी के दौरान पाई गई अवैध सामग्री का नमूना भर लिया गया है, जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
ससुरालियों पर मारपीट का मामला दर्ज
कुरारा (ब्यूरो)। कस्बे में एक महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। पीड़िता के भाई ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जनपद फतेहपुर के थानाक्षेत्र बकेवर के सुजातपुर गांव निवासी श्यामजी ने थाने में दी तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उसने बहन वंदना की शादी 2011 में कस्बा निवासी वेदप्रकाश पुत्र शिवकुमार के साथ की थी। शादी के बाद वंदना के साथ आए दिन मारपीट करता था। पीड़ित की तहरीर पर वेदप्रकाश व उसके भाई उमेेश, प्रभात व पिता शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में पेयजल समस्या का उठाया मुद्दा   
- अभियंताओं के न आने पर जताई नाराजगी
गोहांड (ब्यूरो)। क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार बुधवार को ब्लाक प्रमुख मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पेयजल का मुद्दा छाया रहा। पेयजल से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी न आने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जताई।  

क्षेत्र पंचायत सभागार में बैठक में मनोज उमरिया, सुरेंद्र रिहुटा, नारायन औंता, सुरेश मसगवां आदि सदस्यों ने हैंडपंपों के रीबोर न होने की बात रखी। योगेंद्र तोमर धगवां ने नाले पर पुल बनवाने, ग्राम प्रधान रूप सिंह रिहुंटा ने करीब 300 मीटर खडंजा निर्माण, कैमोखर बीडीसी आशारानी ने 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण की मांग की। तीन दर्जन से अधिक निर्माण कार्यो को प्रस्तावों को पास कराया गया। बैठक में जलसंस्थान व जलनिगम का कोई कर्मचारी नहीं आने पर ब्लाक प्रमुुख ने नाराजगी जाहिर की। प्रधान लिपिक से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी महेंद्र देव, एडीओ अरविंद सक्सेना, बबलू बीरा, आंगनबाड़ी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed