{"_id":"577e96754f1c1b72027fc2fe","slug":"ht-line-wire-broken-two-bulls-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटा दो बैल मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन का तार टूटा दो बैल मरे
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लाइन ठीक करता विभागीय कर्मी
- फोटो : Demo pic
गहरौली क्षेत्र के अलरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से नहर किनारे दो बैल चपेट में आ गए। बैलों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के प्रति नाराजगी है। वहीं देर शाम तक टूटे तार नहीं जोड़े गए, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अलरा गांव में नहर किनारे मातादीन उर्फ मत्ती अहिरवार एवं चेतराम अहिरवार अपने बैल चराने ले जा रहे थे। तभी नहर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर बैलों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों बैलों की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में मातादीन व चेतराम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार, जगजीवन सहित अन्य ने घटना की सूचना बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को फोन पर दी। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रास्तों के ऊपर से निकली लाइन के नीचे जाल बंधवाकर जर्जर लाइनें बदलवाएं। वहीं देर शाम तक टूटे तार नहीं जोड़े जाने के कारण अलरा, पहाड़ी भिटारी, गहरौली सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन