{"_id":"590388864f1c1b4522c0cc99","slug":"hanged-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव में पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ममना गांव निवासी बृंदावन शर्मा का छोटा बेटा रमाशंकर गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार को वह गांव आया था। मृतक के बड़े भाई उमाशंकर ने थाना पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम रमाशंकर का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था।
परिजनों ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों को शांत करा दिया था। रात में खाना खा पीकर घर के सभी लोग सो गए थे। सुबह देखा तो नीचे के कमरे में लगे पंखे से रमाशंकर फंदे में लटका था। उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी जलालपुर कंबोद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। रमाशंकर के परिवार में पत्नी रेनू (33) व बेटा स्वयं (9), बेटी दिशा (7), राखी (5), रोमा (3) है।