{"_id":"591607864f1c1b231f854201","slug":"found-4-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चार शव मिले, एक की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में चार शव मिले, एक की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 13 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में घटना स्थल पर मौजूद कोतवाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिमंजले मकान में रह रहे एक परिवार के चार लोग संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। जबकि छह माह की बच्ची की तलाश जारी है। शवों से बदबू उठ रही थी। मरने वालों में दंपति के साथ उसकी लड़की व नातिनें हैं। शवों पर किसी प्रकार की चोट के निशान नजर नहीं आए। एक ही घर में पांच शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि सभी की मौत काफी पहले हुई है।
मूलरूप से थाना सिसोलर के पासुन गांव निवासी चंद्रपाल सिंह चंदेल उर्फ फट्टी सिंह (75) करीब 25 साल से कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले में गुड़ाही बाजार में मकान बनाकर रह रहे था। उसके पुत्र नहीं थे। वह विकलांग पत्नी दाई (73) व उसकी पुत्री रानी (40) नातिन रामलली (20) व रामलली की छह माह की पुत्री के साथ रह रहे थे। पुत्र न होने की वजह से चंद्रपाल गांव की जमीन बेच-बेच कर गुजारा कर रहा था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार देर शाम आंधी आने से चंद्रपाल के तिमंजले मकान का दरवाजा खुल गया। जिससे मकान के अंदर की बदबू बाहर निकलने लगी। लोगों का रास्ते से निकलना दुश्वार हो गया।
सामने के कमरे में रास्ता चलते लोगों ने एक शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। अंदर के कमरे में एक शव मिला। इसके बाद ऊपरी मंजिल में तीन शव पड़े मिले। खबर लिखे जाने तक छह माह की बच्ची (जीवित या शव) को पुलिस ढूंढ रही थी। इस संबंध में कोतवाल का कहा कि पुलिस अभी शव निकालने में जुटी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।