{"_id":"5caf8205bdec221446319ccd","slug":"death-of-farmer-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में किसान की मौत
Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता किसान का पुत्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल की कटाई कर खेत से लौट रहे वृद्ध किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। किसान को मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पठानपुरा मोहल्ला निवासी जगतराम यादव (80) बुधवार शाम अपने खेत पर फसल की कटाई करने साइकिल से गए थे। लौटते समय हमीरपुर रोड पर साईं मंदिर के पास राठ की ओर से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध किसान सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि झांसी ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसान के पुत्र लालजी यादव ने बताया पिता के नाम पर करीब 25 बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन
जिस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण होता है। किसान के पांच पुत्र लालजी, रामबाबू, परमानंद, बलवान व कैलाश हैं। किसान के पुत्र लालजी ने वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता सहित चार घायल
राठ। उरई के लहरियापुरा निवासी निवासी हरिओम (35) ने बताया वह विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम बाइक से महोबा की ओर जा रहे थे। तभी गिरवर मोड़ के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए। इसी प्रकार मौदहा थाने के इमिलिया निवासी श्यामू (22) व रोहित सिंह (21) तथा मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी यशोदा पत्नी भानसिंह मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हरिओम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।