{"_id":"b215f476b36dbf06fc8eebb24b6f4b9a","slug":"climate-change-returned-chill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, फिर लौटी ठिठुरन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसम ने ली करवट, फिर लौटी ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन धूप निकलने के बाद मौसम ने फिर एक बार पलटी मारी। जिससे ठिठुरन
विज्ञापन
लौटकर वापस आ गई। धूप के न निकलने से लोग सिकु ड़ते नजर आए। ठंड का असर पशु
पक्षियों पर देखा गया। दोपहर तक धूप की आस में सैकड़ों पक्षी बिजली के
तारों में बैठे नजर आए। वहीं नौनिहाल भी सिकुड़ते हुए स्कूल पहुंचे।
तीन दिन निकली धूप के बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार की भोर हल्के कोहरे के बीच आसमान में बादलों का डेरा था। बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड थी। अचानक मौसम के पलटने से तापमान भी बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 6 डिग्री नीचे लुढ़कते हुए गुरुवार को पारा 14 डिग्री पर अटक गया।
जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से ही नौनिहाल ठिठुरन के बीच बस्ता लादे स्कूल की ओर रुख किए। वहीं दोपहर बाद भी धूप के दर्शन न होने पर लोगों ने कूड़े को जलाकर ठंड से बचाव किया। गौरतलब हो कि ठंड के चलते परिषदीय विद्यालय 11 जनवरी तक के लिए बंद है।
उधर कांवेन्ट व अन्य प्राइवेट स्कूल खुले है और इन स्कूलों के वाहन सुबह सात बजे से ही सड़क पर दौड़ने लगते है। जबकि डीआईओएस ने सुबह 9 बजे के बाद ही स्कूली वाहनों को स्कूल से निकाले जाने के निर्देश दिए है। इस आदेश का असर प्राइवेट स्कूलों पर नहीं होता दिखाई दे रहा है।