फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Charges of turning head in the village after heading the head

प्रधानपति पर सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने का आरोप

Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Charges of turning head in the village after heading the head
घटना की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के चंदपुर गांव के भिखुवा का डेरा निवासी ग्रामीण ने बुधवार को गांव के ही प्रधानपति पर सिर मुड़वाने और जूते से मार कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण का आरोप है कि यमुना नदी से बालू निकालने का विरोध करने पर प्रधानपति ने उसके साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर गांव के भिखुवा का डेरा निवासी चंद्रभान का आरोप है कि उसके खलिहान में प्रधानपति शिवकुमार यमुना नदी से बालू निकलवा कर रख रहा था। उसने इसका विरोध किया। मंगलवार को प्रधानपति अवैध खनन कार्य में लगे मजदूरों को साथ लेकर उसके घर आया। उसे जानमाल की धमकी देते हुए काम में रोड़ा न बनने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने प्रधानपति को किसी भी कीमत पर रेत खलिहान में नहीं रहने देने की बात गई। इससे गुस्साए प्रधानपति ने तमंचे की बट से उसे पीटा। सिर मुड़वा दिया। के बाल मुड़व दिया। गले में साफी का फंदा डाल दिया। फिर जूते से पीटा और पूरे गांव में घुमाया। पीड़ित की शिकाय पर  पुलिस गांव में पहुंची और प्रधानपति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानपति ने बताया कि चंद्रभान की गलत हरकतों से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। इसलिए उसे पीट दिया था। सिर के बाल मुड़वाकर गांव में घुमाने की बात पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में मारपीट करने का मामला आया है। प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सिर के बाल मुड़वाकर गांव में घुमाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बताया कि वह मामले की जांच करने खुद गांव जा रहे हैं। तहरीर में जो भी लिखकर देगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed