{"_id":"70dcb2d30a5d7a921ad0558d20017a08","slug":"bike-riders-student-miscreants-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्र को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार छात्र को बदमाशों ने लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव-देवगांव के बीच दिनदहाड़े दो बदमाशाें ने
विज्ञापन
बाइक से जा रहे एक छात्र को लूट लिया। बदमाशों ने छात्र के विरोध करने पर
तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही छात्र की बाइक व मोबाइल छीनकर
फरार हो गए।
पत्यौरा गांव निवासी मनमोहन बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह गांव से स्कालरशिप का फार्म जमा करने के लिए कुरारा जा रहा था। तभी करीब 10:30 बजे बड़ागांव व देवगांव के बीच दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और बाइक की चाभी निकालने लगे
। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा की बट सिर पर मारकर घायल कर दिया। जिससे छात्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और बदमाश बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घायल ने थाने में सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश के लिए सुरागरसी की, लेकिन अभी तक बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
घायल छात्र ने बताया कि बाइक की डिग्गी में मार्कशीट सहित अन्य प्रमाणपत्र व स्कालर फार्म आदि पड़े थे। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।