फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bicycles were distributed to 225 workers

225 श्रमिकों को वितरित कीं साइकिलें

Tue, 15 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bicycles were distributed to 225 workers

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित श्रमिकों के कल्याण

विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी व सदर विधायक ने 225 श्रमिकों को साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर डीएम ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को प्रेरित किया।

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने महिला श्रमिक तारा व सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने श्रमिक बरदानीलाल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब, असहाय, भूमिहीन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए श्रमिकों के कल्याण हेतु योजना शुरू की है। जिससे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है।

उन्होंने श्रमिकों का आह्वान किया कि इन योजनाओं की जानकारी गांव पहुंचकर लोगों को दें। सदर विधायक ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के हितों के लिए संवेदनशील है।

इस मौके पर 44 महिला श्रमिक व 181 पुरुष श्रमिकों को साइकिल देकर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। श्रमायुक्त चित्रकूट धाम मंडल आरबी ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed