फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Baravfat procession

मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस

Mon, 05 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Baravfat procession

मुख्यालय समेत जिले के कसबों में मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर

विज्ञापन
मोहम्मदिया जुलूस जोश खरोश व पूरी शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हाथों में इस्लामी झंडे लेकर निकले। 


मुख्यालय का जुलूस शहर इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी की अगुवाई में सूफीगंज चौराहे से दोपहर दो बजे जुलूस उठा। जुलूस किंग रोड़, अकिल तिराहा, विद्या मंदिर से स्वामी प्रसाद मार्ग होता हुआ सुभाष बाजार पहुंचा।

इसके बाद जुलूस खालेपुरा होता हुआ रहुनियां धर्मशाला, पशु चिकित्सालय, कजियाना, कालपी चौराहा, पुलिस चौकी होता हुआ बस स्टाप, अकिल तिराहा होते हुए सूफीगंज चौराहा में जुलूस का समापन हुआ।

सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम प्रवीणा, क्षेत्राधिकारी बीएन राय, कोतवाल पीके यादव के अलावा भारी संख्या में पीएसी के जवान साथ साथ चल रहे थे।

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे में बारावफात जुलूस ईदगाह से शुरू हुआ। जुलूस में डीजे की धुनों में नाते शरीफ व मोहम्मद मुस्तफा सल. के कलाम जारी रहे। पशु बाजार के निकट जयकरन सिंह ठेकेदार व शब्बीर किराना की ओर से लड्डू, थाने के निकट राईन ब्रदर्स की ओर से हलुवा, गोल्डी इलेक्ट्रानिक्स के निकट शंकरदयाल गुप्ता व राजा गुप्ता द्वारा लड्डू और नगर व्यापार मंडल की ओर से बस स्टाप के निकट मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता, संरक्षक मुनीर खान, रामजी मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, प्रेमविलास गुप्ता, संदीप सिंह, बाबूराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed