फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Banda team won the trophy

बांदा की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Banda team won the trophy

पौथिया(हमीरपुर)। शहीद थानाध्यक्ष रणजीत सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय बालीवाल टूर्नामेंट में बजरंग इंटर कालेज बांदा व कानपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें बांदा टीम विजयी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच पौथिया व महमूदपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें पौथिया विजय रही। दूसरा मैच गोयरा ने कुआखेड़ा को हराया। बजरंग कालेज बांदा ने नदेहरा को हराया। कानपुर ने पौथिया को हराया। सेमीफाइनल मैच में बजरंग कालेज बांदा ने परछा को हराया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे सेमीफाइनल गोयरा व कानपुर के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर विजयी रही और फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला बजरंग इण्टर कालेज बांदा व कानपुर  टीम के बीच हुआ। कड़ी टक्कर के बाद बजरंग इंटर कालेज बांदा की टीम ने ट्राफी पर कब्जा किया। रेफरी की भूमिका प्रताप सिंह जहानाबाद, शिवप्रसाद व राजेंद्र पांडेय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन अमित सचान व आनन्द अशोक सचान ने  किया। विजेता टीम को क्षेत्राधिकारी बीएन राय व पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशरण ने शील्ड प्रदान की। इस मौके पर आलोक प्रजापति, रामपत पूर्व प्रधान, राकेश प्रजापति, सर्विश तिवारी, डा.दिलीप, आनंद कुमार राना, शिवकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। सबसे जादा योेगदान एसआइ कम्बोद सिंह, रामकुमार व कांटेबिल सजीवन यादव का रहा। संयोजक मलखान सिंह यादव ने अतिथियों का सम्मान किया। थानाध्यक्ष अजीत यादव ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed