{"_id":"5814dbee4f1c1bad2bbc1aad","slug":"banda-bikes-from-robbers-three-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से मिली बाइक बांदा की, तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों से मिली बाइक बांदा की, तीन हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय कोतवाली कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ला में शुक्रवार की रात आभूषण विक्रेता के साथ हुई पांच लाख की लूट की घटना का खुलासा करने में पुलिस जुटी है लेकिन अभी तक किसी नतीजे में नहीं पहुंची है। पुलिस लुटेरों द्वारा छोड़ी गई बाइक के सहारे मामले के खुलासे की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। बाइक में लिखे नंबरों के आधार पर मालिक का पता लगाया है। बदमाशों ने उस बाइक को 16 अक्तूबर को बांदा से लूटा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को धनतेरस पर बाजार में खरीददारों की भारी भीड़ रही। रात तक खरीददार आने की वजह से स्टेट बैंक के सामने आभूषण विक्रेता श्याम मिलन सोनी भी दुकान खोले रहे। रात को घर जाते समय गहनों भरा थैला बदमाशों ने कस्बे के मुकंदी होटल के सामने रास्ते में लूट लिया। उसके बैग में 15 चांदी के सिक्के, 50 बिछुवा, 18 चांदी की चेन, 40 पायल, तीन पेटी कमर में बांधने वाली, 55 सोने की कील, 50 नथ, तीन बेसर थे। इसके साथ बदमाश उसकी बाइक भी ले गए। लूटकांड के वक्त भीड़ होने के बाद भी दो बाइक सवार लुटेरों को रोकने की किसी ने हिम्मत नहीं की। घटना के बाद देर रात पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 395 व 526 के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। बदमाश जिस बाइक छोड़ गए हैं वह बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के छोटी चिल्ली गांव निवासी धनीराम पुत्र श्रीचंद्र के नाम है जिससे इस लूट के तार बांदा से जुडे़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि बदमाशों की बाइक बांदा देहात कोतवाली के छोटी चिल्ली गांव निवासी धनीराम पुत्र श्रीचंद्र की है। बताया कि आरटीओ कार्यालय से जानकारी मिली है। बताया कि 16 अक्तूबर को भरखरी गांव के निकट तीन बदमाशों ने धनीराम को लूट लिया था। इसकी बाइक लूट ले गए थे लेकिन बांदा में इस मामले को दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन